आओ पैसे का पेड़ लगाएं, द्वितीय भाग
मैंने अपने पिछले ब्लॉग में पैसे का पेड़ लगाने हेतु निवेश रूपी बीज का उल्लेख किया था, जिसको उर्वर भूमि में रोपित कर हम पैसे का पेड़ लगा सकते हैं | अब प्रासंगिक ही होगा कि हम निवेश रूपी बीज को रोपित करने की प्रक्रिया पर रोशनी डालें | यहाँ पर हम एक बीज से पौधा बनने तथा फिर उसके पेड़ बन कर समाज के लिए किस प्रकार उपयोगी सिद्ध होता है के सामानांतर ही निवेश रूपी बीज को भी एक पौधा तथा पेड़ के रूप में मनुष्य की संभव तथा असंभव इच्छाओं जो पैसे से पूरी हो सकती हैं को फलीभूत करते स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं | अगर हम फल के रूप में आम को प्राप्त करना चाहतें हैं तो पहले हम आम का उत्तम बीज प्राप्त कर उस बीज को उपजाऊ जमीन में खाद मिलाने के बाद रोपित तथा जल द्वारा सिंचित कर उस स्थान की उचित देखभाल कर फिर एक निश्चित समयावधि उपरांत हमें उस स्थान पर आम का पौधा उगा हुआ दिखेगा, यहाँ पर हमें इस पौधे को प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाते हुए पेड़ बनने तक उचित देखभाल करनी होगी और जब एक बार यह आम का पौधा एक आम के पेड़ के रूप में अपने विकास की सर्वोत्त...